Fighter Trailer
Fighter का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। यह भारत की पहली एरियल मूवी होने वाली है, यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को रिलीज किया जायेगा। इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों को हॉलीवुड के टॉम क्रूज की याद आ गई
जिनको नही पता बता दे टॉम क्रूज अपने अविश्वसनीय स्टंट के लिए जाने जाते हैं, उनकी फिल्म मिशन इंपोसिबल में उनके गजब के स्टंट देखने को मिलते रहते है। कुछ उसी तरह का स्टंट सीन हमे फाइटर में देखने को मिलेगा जो हमे ट्रेलर पहले ही भनक लग गई है।
ट्रेलर बेहद एक्शन सीन से भरा हुआ, ट्रेलर पूरे 3 मिनट और 9 सेकेंड का था जिसमे हमे ऋतिक और दीपिका की एक्शन सींस को भर भर के दिखाया गया है। लास्ट में ऋतिक रोशन की पीओके वाला डायलॉग लोगों को कुर्सी से उठा देता है।
Fighter Casting
कास्टिंग में कोई कमी नही की गई है। मूवी के स्टोरी और एक्शन के हिसाब से सारी कैस्टिंग बढ़िया किया गया है, जिसमे- ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करन सिंह ग्रोवर जैसे एक्टर्स को सामिल किया गया है, जो थिएटर में अपने ऑडियंस को हिला देनें का जज्बा रखते हैं।
Deepika Padukone: बॉलीवुड मे दीपिका के एक्शन और परफॉर्मेंस को कौन नहीं जानता है, दीपिका अपने पिछले कुछ मूवी से चर्चे में बनी हुई हैं, उनके पठान में सीक्रेट एजेंट के रोल से सभी उनके डाई हार्ट फैन हो गए है।
Hritik Roshan: बॉलीवुड में अपने एक्शन और स्टंट के लिए फेमस ऋतिक रोशन भी फिल्म में अपनी प्रस्तुति से फिल्म को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऋतिक के वॉर में यूनिक एक्टिंग को देखकर सभी हैरान हैं, और इस मूवी में उनसे सप्राइज के लिए तैयार हैं।
Anil Kapoor: अनिल कपूर, अभी अपने हाल ही के आई मूवी एनिमल से बॉलीवुड में छाए हुए हैं, सब उनके एक्टिंग के दीवाने हो गए हैं। इतने उम्र के होने के बाद भी वो अपने रोल को पूरे परफेक्शन से निभा रहें हैं और यही परफेक्शन उनके इस नए फिल्म फाइटर में देखने को मिलेगा।
Cast | Character |
---|---|
Hrithik Roshan | Patty |
Deepika Padukone | Mini |
Anil Kapoor | Rocky |
Karan Singh Grover | Sartaj Gill |
Akshay Oberoi | Bash |
Akarsh Alagh | Amreesh Manjrekar |
Sanjiv Chopra | Western CINC |
Sanjeev Jaiswal | Majeed Khan |
Sachin Danai | Garud Commando Unit Leader |
Nishant Kkhanduja | Birdie (as Nishant Khanduja) |
Fighter Makers
Directer: पठान और वॉर जैसे मूवी को डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने ‘फाइटर’ का निर्देशन किया है। इससे फैंस अंदाजा लगा सकते हैं की मूवी किस लेवल का होने वाला है।
Production & Budget: फिल्म का प्रोडक्शन सिद्धार्थ आनंद, ज्योति देशपांडे, अजीत अंधारे, ममता आनंद, रेमन चिब और अंकु पांडे ने वायाकॉम 18 स्टूडियोज के साथ किया है, यह फिल्म 250 करोड़ के बजट पर बन रही है।
बता दे कि पठान और वॉर फिल्म के मेकर्स ही फाइटर को भी बना रहे है, जिससे हमे अंदाजा लग सकता की फिल्म में कितना गजब का एक्शन मिलेगा। दीपिका का पठान में हमने जलवा देखा था, शाहरुख खान के साथ दीपिका एक्टिंग बढ़िया लग रही है।
Fighter Story Line
मूवी में साधारण रूप से इंडियन एयरफोर्स की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में इंडियन एयरफोर्स टीम दिखाई जाएगी जो देश में घुसे खुसपेठियों के खिलाफ लड़ेंगे। फिल्म हमे ज्यादा एक्शन सीन देखने को मिलेगा।
Makers | Name |
---|---|
Directed by | Siddharth Anand |
Produced by | Siddharth Anand |
Music by | Vishal Dadlani |
Cinematography by | Satchith Paulose |
Editing by | Aarif Sheikh |
Stunt Director | Parvez Shaikh |
Writing Credits | Siddharth Anand |
Story | Ramon Chibb |
Screenplay | Ramon Chibb |
Dialogue | Abbas Dalal |
Fighter Release Date
फिल्म को इंडियन एयरफोर्स पायलट के रिफरेंस बनाया जा गया है इसीलिए फिल्म को गणतंत्र दिवस के मौके पर यानी 26 जनवरी से एक दिन पहले 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
Fighter Trailer
ये भी पढ़ें—