आखिर क्या था अयोध्या में, राम मंदिर से पहले, जानिए अयोध्या का प्राचीन इतिहास शुरू से अंत तक

अयोध्या

अयोध्या बस एक जगह का नाम नही बल्कि एक ऐसा नाम है जिससे भारत का सबसे प्राचीन इतिहास जुड़ा है, इस जगह का अस्तित्व यहां युगों से है। अयोध्या भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है जो सरयू नदी के किनारे बसा है। इस जिले को भारत सरकार पर्यटक स्थल के तौर पर सजा के रखती है। अयोध्या को ऐतिहासिक रूप से साकेत के नाम से जाना जाता था। प्रारंभिक बौद्ध और जैन विहित ग्रंथों में उल्लेख है कि धार्मिक भगवान गौतम बुद्ध और महावीर इस शहर में आए और रहते थे।

अयोध्या

अयोध्या

अयोध्या राम जन्म भूमि

अयोध्या इतना ज्यादा प्रसिद्ध भगवान राम के वजह से है। मान्यता है की अयोध्या, भगवान विष्णु के 7वे अवतार श्री राम का जन्म भूमि है। इस भूमि पर रघुवंशियों का शासन चलता, उन्ही में से एक राजा दशरथ के पुत्र राम जिन्होंने अयोध्या के इतिहास को अमर बना दिया। भगवान श्री राम को मर्याद प्रोषोत्तम थे जिन्होंने मनुष्य को एक नया जीवन जीने का एक सिख दिया। राम ने अपने सारे बाल लीलाएं अयोध्या में ही किए थे।

रामायण की तस्वीर

 

अयोध्या का इतिहास

जैसा की आपको पता है की अयोध्या का अस्तित्व बहुत पुराना है। अयोध्या का इतिहास पुरातात्विक समय से है, और रामायण के अनुसार, राजा दशरथ के पुत्र भगवान राम यहीं जन्म लिए थे। इस शहर को साकेत भी कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है सुख का केन्द्र। महाभारत काल में भी अयोध्या का ज़िक्र है और इसे सौभद्रपुरी के रूप में जाना जाता था। एक प्राचीन मान्यता यह भी है कि इस शहर का निर्माण स्वयं देवताओं ने किया था।

मुगल समय का अयोध्या

11वीं और 12वीं शताब्दी के दौरान, अयोध्या में कनौज साम्राज्य का उदय हुआ, जिसे तब अवध या अवध कहा जाता था। बाद में, यह क्षेत्र दिल्ली सल्तनत, जौनपुर साम्राज्य और 16वीं शताब्दी में मुगल साम्राज्य में शामिल हो गया। मुगलों ने अयोध्या पर भी कई सालों तक हुकूमत की और कई सारे इमारतें भी बनवाई जिनमे से एक बाबरी मस्जिद का नाम भी आता है , जिसे भारत का पहला मुगल शासक बाबर का सेनापति मीर बाक़ी ने बनवाया था।

अंग्रेजों के समय का अयोध्या

मुगलों का शासन खत्म होने के बाद अयोध्या में अवधियों का शासन चलने लगा जिसमें शिया और शूनी दो मुख्य समूह सामिल थे उसके बाद 1856 में ब्रिटिश शासकों ने अयोध्या पर कब्ज़ा कर लिया था। कहा जाता है की अंग्रेजो ने अयोध्या के इतिहास को मिटाने की कोशिश की थी और कई इतिहासिक मूर्तियों को भी थोड़ा था।

राम मंदिर

आज के समय का अयोध्या

आज, अयोध्या भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित सबसे तेज विकास वाला क्षेत्र है और यह एक धार्मिक तीर्थस्थल के रूप में जाना जाता है। राम मंदिर के निर्माण के साथ ही अयोध्या ने एक नए युग की शुरुआत की है और यहाँ के विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। अयोध्या का इतिहास भारतीय सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास का हिस्सा रहा है और इसका महत्व आज भी बना हुआ है, जो समृद्धि और एकता की ऊँचाईयों की ओर इशारा करता है।

राम मंदिर निर्माण और उद्घाटन

बाबरी मस्जिद के भरी विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में अयोध्या की भूमि पर राम मंदिर बनाने की अनुमति दे दी और उसी स्थान पर राम मंदिर की नींव रखने का निर्णय किया गया। 2024 में राम मंदिर तैयार हो चुका है राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को बहुत धूम धाम से किया जायेगा।

ये भी पढ़ें—

Maruti Suzuki का Fronx क्यों आ रहा सबको पसंद जाने इसमें क्या ऐसी अनोखी बात। जानिए प्राइज और EMI ऑफर।

अब पापा की परियां भी करेंगी Yamaha की सवारी। ढाहेगी कहर Yamaha NMax 155, कीमत जान कर हैरान

इतना सस्ता फोन Lava Storme 5G लॉन्च होते ही इसने लगा दिया सभी फोनों का लंका, इसमें है 50MP का heavy कैमरा। जानिए कीमत

अब लें जाएं घर Fortuner सिर्फ ₹6.44 लाख के डाउन पेमेंट पर, हाथी को बनाए अपना साथी। जाने New EMI Plan

2024 में मचाएगी तबाही Hollywood की ये 5 फिल्में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड। जानिए रिलीज डेट

Samsung के इस फोन में है 6000 mAh की बड़ी बैटरी और 5G नेटवर्क जाने किमत

Middle-Class के लिए सबसे बढ़िया मौका, MG Comet EV, जानिए इसके ये Advance फीचर्स

Middle-Class के लिए सबसे बढ़िया मौका, MG Comet EV, जानिए इसके ये Advance फीचर्स

अब ले जाइए घर Royal Enfield की बाइकें बस ₹20,000 के कीमत में। New Year Offer जल्दी करें छूट न जाए मौका !!

ऐसे से ही नए ताज़ा ख़बरों के लिए Top Khbar के Notification को Allow करें 
धन्यवाद!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version